24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी से मिले योगी के मंत्री, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) और उनके बेटे अरविंद राजभर ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की।…

24GhanteOnline
January 1, 2025
2 min read

नई दिल्ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) और उनके बेटे अरविंद राजभर ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। साथ ही दोनों ने पीएम नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। ओम प्रकाश राजभर ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नए साल पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) और पूर्व मंत्री अरविंद यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पीएमओ आवास पहुंचे। यहां लगभग 37 मिनट की मुलाकात रही।

ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री से उत्तर प्रदेश के सभी वर्गों के गरीबों के सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक और राजनैतिक विकास और बदलाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही देश व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी महिलाओं युवाओं एव वंचित वर्गों के उत्थान और भारत सरकार द्वारा रोहणी आयोग की रिपोर्ट सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।


नववर्ष की पूर्व संध्या पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रधानमंत्री आवास, नई दिल्ली में सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मा० डॉ अरविंद राजभर जी के साथ मुलाकात कर नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के वंचित वर्गों, गरीबों, युवाओं और… pic.twitter.com/Rxv4FgGNVb


— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) January 1, 2025

ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री से आयुष्मान कार्ड सभी लोगों का बनें और आयुष्मान कार्ड से सभी लाभान्वित होने पर बातचीत हुई। साथ ही साथ बिजली बिल ,शैक्षणिक सुधार और कई मुद्दे को पीएम के सामने रखा गया। राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची में सूचीबद्ध करने के लिए और इनको आरक्षण का लाभ देने पर भी चर्चा हुई और संबंधित पत्र भी उन्हें दिया गया।

बिहार चुनाव पर भी हुई चर्चा


ओपी राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर ने पीएम मोदी से बिहार चुनाव को लेकर भी चर्चा की। जिस पर प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि बिहार के गरीब लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरुक करते रहा जाए। एक देश एक चुनाव कराने के साथ साथ एक देश एक प्रकार की शिक्षा व्यवस्था की भी नीति लागू हो ताकि देश के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…