शनिदेव की मिलेगी कृपा, करें ये उपाय
सनातन धर्म में हर एक देवता का संबंध किसी न किसी ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. कुंडली में मौजूद नवग्रह अपना एक विशेष स्थान रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि (Shani) को कर्मों के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना जाता है.…
सनातन धर्म में हर एक देवता का संबंध किसी न किसी ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. कुंडली में मौजूद नवग्रह अपना एक विशेष स्थान रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि (Shani) को कर्मों के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना जाता है. बहुत से लोगों के मन में शनि देव को लेकर डर बना रहता है.
यदि शनि (Shani) किसी जातक की कुंडली में शुभ भाव में विराजमान हैं तो उस व्यक्ति को रंक से राजा बना सकते हैं. वहीं यदि शनि की कुदृष्टि किसी जातक पर पड़ जाए तो वह राजा से रंक बन सकता है. यदि आप भी शनि के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा बताए गए शनिवार (Saturday) के उपाय अपना सकते हैं.
शनिवार (Saturday) के दिन करें ये सरल उपाय
>> ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद पीपल के पेड़ को प्रणाम करते हुए सात परिक्रमा लगाएं.
>> ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शनिवार (Saturday) के दिन भिखारी या किसी जरूरतमंद को तेल से बने पकवान खिलाते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
>> ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार (Saturday) के दिन घर में गूगुल का धूप जलाएं. क्या करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
>> ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो काले उड़द को बहते जल में प्रवाहित करें.
>> ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है.
>> ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप बुद्धि और विद्या की प्राप्ति करना चाहते हैं तो शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करें लाभ होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
