प्रेगनेंसी में भी आप दिखेंगी स्टाइलिश, अपनाएं ये फैशन टिप्स
जब कोई महिला प्रेगनेंट (Pregnant) होती है तो सबसे बड़ी दिक्कत जो उसे होती है वो कपड़ों को लेकर होती है। क्या पहने क्या नहीं। लेकिन आप प्रेगनेंसी (Pregnancy) में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं जी हां आप भी सोबर…

जब कोई महिला प्रेगनेंट (Pregnant) होती है तो सबसे बड़ी दिक्कत जो उसे होती है वो कपड़ों को लेकर होती है। क्या पहने क्या नहीं। लेकिन आप प्रेगनेंसी (Pregnancy) में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं जी हां आप भी सोबर लुक से लेकर फंकी लुक को अपना सकती हैं बस इन बातों का ध्यान रख कर। गर्भावस्था के समय स्टाइलिश दिखना मुश्किल काम नहीं है। हां जरूरत है, तो बस परिधानों के सही चयन की। अब करीना को ही ले लीजिए।
बोल्ड अदाएं, बेबाक अंदाज़, ब्यूटीफुल करीना की तो हर अदा ही है निराली। प्रेगनेंसी के दौरान चाहे उनका कॉन्फिडेंट अंदाज़ हो या बेबी बम्प के साथ रैंप पर कैटवाक, करीना ने हर जगह सुर्खियां बटोरी और सबसे ख़ास बात यह है की उन्होंने प्रेगनेंसी के आखिरी टाइम में भी काम करना नहीं छोड़ा। और जब वह माँ बनी उसके कुछ दिनों बाद ही वो पार्टियों में अपने पुराने और फिट अंदाज़ में शिरकत करने लगी।
गर्भावस्था (Pregnancy) किसी भी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। गर्भावस्था में मोटी होने के बावजूद आप पतला दिखने के कुछ तरीके अपना सकती हैं। आइए आपको बताएँ कि ऐसा कैसे हो सकता है
* टॉप्स, ड्रेसेज़, गाउन्स या जंपसूट्स, खिंचने वाले फ्लोई फैब्रिक्स खरीदें जिन्हें आप बाद में भी इस्तेमाल कर सकें। सर्दियों में स्लिम दिखने के लिए लेयरिंग एक अच्छा तरीका है। एक लंबा ओपन कार्डिगन पहनें और साथ ही एक स्टेटमेंट ऐक्सेसरी के साथ अपने लुक को चमकाएं।
* अगर आपको वेस्टर्न वेयर पहनने का शाैक है तो अब मैटरनिटी के लिए स्पेशल डिजाइन की गई जींस ही पहनें। इसमें आप कंफर्टेबल महसूस करने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखेंगी।
* स्मार्ट लुक के लिए शर्ट या टी शर्ट के साथ स्टोल या स्कार्फ भी डाल सकती हैं, जो आपको एक बेहतरीन लुक देगा।
* कूल लायक्रा जैसे फैब्रिक पहनें जो आपके शरीर से चिपकते नहीं और साथ ही ठंडक भी देते हैं ये कॉटन से ज़्यादा ठंडे होते हैं और एलिगेंट भी। इन फैब्रिक्स पर सिलवटें नहीं पड़ती, दाग भी आसानी से नहीं पड़ते और हां ये देखने में भी बेहद खूबसूरत होते हैं।
* सॉफ्ट कॉटन के लूज टॉप, ए-लाइन या वेस्ट लाइन वाली ड्रेस भी यूज कर सकती है। किसी पार्टी में जाएं तो लॉन्ग या मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। कोबाल्ट ब्लू पीकॉक ग्रीन, लेमन येलो जैसे वाइब्रेंट कलर्स चुनें। अगर ट्रेडिशनल वेयर पहनने का मन हो तो कॉटन की कंफर्टेबल कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगी। ज्वैलरी कम से कम पहनें। छोटे इयरिंग्स, फंकी बैंगल्स, हल्की चेन पहन सकती हैं।
* सॉलिड रंग चुनें, ये आपको एलिगेंट दिखाते हैं और आपके पेट को भी बड़ी खूबसूरती से हाइलाइट करते हैं। रेड, पर्पल, इलेक्ट्रिक ब्लू, एमरल्ड ग्रीन जैसे गहरे रंग चुनें। ये ब्राइट होते हुए भी काफी सोफिस्टिकेटेड लगते हैं। ऐसे समय में मोनोटोन भी कमाल लगता है, ऊपर से लेकर नीचे तक एक ही रंग पहनें और देखिए ये किस तरह आपको लंबा दिखाता है और आपकी चौड़ाई छुपाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
