24 घण्टे ऑनलाइन

युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, राज्य सरकार उन्हें उपलब्ध करवाएगी मंच : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवाओं का है। युवा प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के इंजन है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने के लिए…

24GhanteOnline
January 21, 2025
4 min read

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवाओं का है। युवा प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के इंजन है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को उनके सपनों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर दे रही है जिससे वे देश एवं प्रदेश की प्रगति में भी अपना अहम योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि सरकार युवा एवं खेल प्रतिनिधियों के सभी सुझावों पर विचार कर उन्हें बजट में यथासंभव शामिल करेगी ताकि आपणो अग्रणी राजस्थान का सपना साकार किया जा सके।

शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में युवा और खेल क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व चर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा अपार ऊर्जा, नवाचार और सृजनशीलता के स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद जी का कहना था कि 21वीं सदी भारत की है तथा युवा पीढ़ी में हर समस्या का समाधान करने का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े तथा हम उन्हें हर संभव मंच उपलब्ध करवाएंगे।

प्रधानमंत्री खेल परिदृश्य में लाए अभूतपूर्व बदलाव


मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के खेल परिदृश्य में अभूतपूर्व बदलाव आया है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे मूवमेंट से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को लेटर ऑफ इंटेंट भी भेजा है। भारत के खिलाड़ी अब विश्व भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं तथा आज भारत एक खेल शक्ति बनकर उभर रहा है।

राज्य को खेलों में अग्रणी बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता


शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राजस्थान खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश खेलों में अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति, खेलो राजस्थान यूथ गेम्स का आयोजन, राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम, मिशन ओलंपिक 2028, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर स्पोर्ट्स जैसे निर्णयों से प्रदेश में खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए समुचित अवसर मिल रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में खेल से संबंधित सुविधाओं का विकास करने के लिए एक जिला-एक खेल, की योजना शुरू की गई हैं जिससे जिले में अन्य खेलों के साथ एक विशेष खेल को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्य के खिलाड़ी दुनिया में बना रहे पहचान


मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। इस बार पेरिस पैरालिंपिक में प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा स्वर्ण, कांस्य सहित कुल 3 पदक जीते। राज्य सरकार ने मेडल जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों को पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि प्रदान कर उनका सम्मान और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व का विषय है भारत सरकार द्वारा दिव्यकृति सिंह राठौड़ को अर्जुन पुरस्कार और पैरा-एथलेटिक्स प्रशिक्षक महावीर सैनी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने खो-खो वर्ल्ड कप में विजेता भारतीय टीम को तथा उस टीम में शामिल राजस्थान की बेटी निर्मला भाटी को जीत की बधाई दी।

युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नई युवा नीति


शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नई युवा नीति तैयार की जा रही हैं। हमने हाल में राजस्थान युवा महोत्सव 2024-25 आयोजित किया है, जिसमें करीब 2 लाख युवा जुड़े। इस महोत्सव से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी क्षमता को पहचानने का बेहतरीन मंच मिला। उन्होंने कहा कि युवाओं को काउंसलिंग और मार्गदर्शन के लिए संभाग मुख्यालयों पर युवा साथी केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के समग्र विकास पर ध्यान दे रही हैं। राजस्थान में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं तथा राज्य सरकार उन्हें आगे बढ़ने के समुचित अवसर देगी। बैठक में युवा एवं खेल से जुड़े प्रतिनिधियों ने सिंथेटिक ट्रैक की संख्या बढ़ाने, दिव्यागों के लिए गाइडलाइन, युवा संवाद केन्द्र, खेल विभाग में भर्ती, महिला सुरक्षा, कौशल विकास, महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर, खेल के कोचों की संख्या बढ़ाने, स्कूल ओलम्पियाड का आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर सुझाव दिए। बैठक में इन्टरनेशनल ओलम्पियन, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता, क्रीड़ा भारती, यूथ आईकन अवॉर्ड सहित विभिन्न खेलों एवं युवा संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री के .के. बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, प्रमुख शासन सचिव खेल एवं युवा भवानी सिंह देथा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…