24 घण्टे ऑनलाइन

बीजेपी नेता के घर पर दो युवकों ने फेंके बम, इलाके में फैली दहशत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीजेपी नेता के घर के बाहर बमबाजी (Bomb) हुई है। बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गंगा पार जिला मीडिया प्रभारी विजय बिंद उर्फ छोटू के घर के बाहर ये वारदात हुई है। विजय बिंद बुधवार रात…

24GhanteOnline
April 10, 2025
2 min read

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीजेपी नेता के घर के बाहर बमबाजी (Bomb) हुई है। बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गंगा पार जिला मीडिया प्रभारी विजय बिंद उर्फ छोटू के घर के बाहर ये वारदात हुई है। विजय बिंद बुधवार रात 9:45 बजे घर के बाहर टीन शेड के बरामदे में परिजनों के साथ बैठे थे, तब ही अचानक आए बाइक सवार दो युवकों ने बमबाजी कर सनसनी फैला दी। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। बम फटने की आवाज सुनकर परिजन जब तक बाहर निकले हमलावर फरार हो गए थे।

बिंद का घर जीटी रोड के बगल हाबूसा मोड के करीब है। बीजेपी नेता के मुताबिक हमलावरों ने ताबड़तोड़ दो बम फेकें। एक बम (Bomb) दीवार से टकराया और दूसरा बम उनकी ब्रेजा कार में लगा है। बम से कार का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है और कार के पीछे का शीशा भी टूट गया है।

हमलावर बम फेंककर हनुमानगंज की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर सराय इनायत थाना पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना सराय इनायत थाने से महज कुछ दूरी पर सरपतीपुर में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी है।

गौहर खान फिर बनेंगी मम्मी, इस क्यूट अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट


घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें