24 घण्टे ऑनलाइन

संभल की जामा मस्जिद के सदर जफर अली हिरासत में, इस मामले में हुई कार्रवाई

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid) के सदर जफर अली (Zafar Ali) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जफर अली से हिरासत में लेकर जामा मस्जिद हिंसा मामले की पूछताछ कर रही है। कोर्ट के आदेश…

24GhanteOnline
March 23, 2025
2 min read

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid) के सदर जफर अली (Zafar Ali) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जफर अली से हिरासत में लेकर जामा मस्जिद हिंसा मामले की पूछताछ कर रही है। कोर्ट के आदेश बाद पुलिस 24 नवंबर को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अब तक संभल हिंसा के मामले में 50 से ज्यादा लोगों को जेल भेज चुकी है, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। पहली बार है जब शाही जामा मस्जिद कमेटी के सदर से पूछताछ की जाएगी।

सदर जफर अली (Zafar Ali) से शाही जामा मस्जिद के दौरान 24 नवंबर को ही हिंसा के मामले में SIT पूछताछ कर रही है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर पुलिस ने जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में पुलिस, PAC और RAF तैनात कर दी है। सदर को पूछताछ के लिए एसपी श्रीश चंद्र और co सदर अनुज चौधरी ने बुलाया बुलाया था, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

क्या था पूरा मामला


संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार 24 नवंबर को सर्वे किया जा रहा था। इसका विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान 4 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इस हिंसा, गोलीबारी और पथराव में उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र समेत कुल 20 लोग जख्मी हुए थे। हिंसा के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं।

इन्वेस्ट यूपी में वसूली रैकेट में ED की एंट्री, माननीयों की उड़ी नींद


एक स्थानीय अदालत के आदेश जामा मस्जिद का सर्वे किया गया था। रविवार को सर्वे करने वाली टीम दोबारा मस्जिद का सर्वे करने गई थी। स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल करके दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है, वहां पहले हरिहर मंदिर था। इस पूरी हिंसा की जांच एसआईटी कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें