बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
लखनऊ : यूपी में मानसून का जोर बरकरार, 18 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 63 जिलों में बरसात की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में…

लखनऊ : यूपी में मानसून का जोर बरकरार, 18 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 63 जिलों में बरसात की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। खासकर बरेली, लखीमपुर खीरी, रामपुर और शाहजहांपुर जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 18 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 45 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। यानी कुल 63 जिलों में बारिश या भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं करीब 60 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
तराई में सबसे ज्यादा बरसे बादल
सोमवार को तराई क्षेत्र के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा बरेली में 174 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके बाद लखीमपुर खीरी में 160 मिमी, रामपुर में 152 मिमी और शाहजहांपुर में 150.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।
जुलाई में सामान्य के करीब पहुंची बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में मानसून ने बारिश की कमी काफी हद तक पूरी कर दी है। 20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 160.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 170.3 मिलीमीटर है। यानी अब तक केवल छह प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग सामान्य श्रेणी में मानता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
इन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश, तेज गर्जना और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। :::
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
