वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’
अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। उनके पुराने डायलॉग्स, अंदाज और ‘मौन व्रत’ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब रवि किशन ने इन ट्रेंड्स पर अपनी…

अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। उनके पुराने डायलॉग्स, अंदाज और ‘मौन व्रत’ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब रवि किशन ने इन ट्रेंड्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए Gen-Z को इसका क्रेडिट दिया है।
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर युवाओं से मिलने वाला प्यार उनके लिए अप्रत्याशित है। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इंस्टाग्राम पर Gen-Z उनके साथ इस तरह जुड़ जाएगा।
‘मुझे गुमनामी से बाहर निकाल दिया’
रवि किशन ने कहा कि युवाओं ने उनके अंदाज और बातचीत को सोशल मीडिया पर इतना बड़ा बना दिया कि वह खुद हैरान हैं। उन्होंने कहा कि Gen-Z ने उनके नाम को एक नया रंग दिया और उन्हें फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की भूमिका आने वाले समय में सबसे अहम होगी। उनके मुताबिक, युवा ही भविष्य में देश की दिशा तय करेंगे।
‘मनी फॉलोस ब्रदर’ ने मचाई धूम
रवि किशन का ‘मनी फॉलोस ब्रदर’ मीम इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। इससे पहले उनका ‘जल्दी द लेट’ वाला अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
रवि किशन ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘पागलपन’ बताते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद अलग अनुभव है। उन्होंने इसे महादेव के आशीर्वाद से भी जोड़ा।
सरकारी हैंडल भी बना रहे मीम्स
रवि किशन ने बताया कि उनके वायरल कंटेंट को सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, बल्कि बीजेपी के हैंडल, दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स ने भी मीम्स के जरिए इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि वह इन पोस्ट्स को खुद देख रहे हैं और उन्हें लाइक भी कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
