Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अजब-गजब : इस रहस्यमई जगह पर पक्षी आकर कर लेते हैं आत्महत्या

bird suicide

bird suicide

विश्व की हर चीज को कभी न कभी खत्म होना ही है। चाहे कोई जीव हो या इंसान हर चीज को एक दिन इस दुनिया से अलविदा कह देना है। भले ही विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली हो, पर आज भी मौत के राज से कोई पर्दा नहीं उठ सका है। हम अक्सर खबरों में सुनते हैं कि इंसान जिंदगी में पड़ने वाली परेशानियों से कई बार इतना तंग हो जाता है कि वो खुदकुशी कर लेता है।

जहां जाऊंगा वहां दफ्तरों का करूंगा औचक निरीक्षण  : सीएम पुष्कर धामी

अगर आप ये सोचते हैं कि सिर्फ इंसान ही आत्महत्या करते हैं, तो आप बिल्कुल गलता हैं। ऐसा करना पक्षियों में भी पाया जाता है। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में भी एक ऐसी ही जगह है, जहां हर साल हजारों पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं। यह जगह जटिंगा वैली है। यहां पर सैकड़ों पक्षी सामूहिक रूप से आत्महत्या करने के लिए आते हैं।

छोटा लद्दाख माने जाने वाले लाहुल स्पीति जाने वाले सैलानियों को अब देना होगा कर

और ये बात बिल्कुल ही सच है और इस बात के प्रमाण भी हैं। जटिंगा वैली में ये सिलसिला कई सालों से चलता आ रहा है। असम में एक घाटी है जिसे जटिंगा या जतिंगा कहा भी जाता है। इस वैली में आपको पक्ष‌ियों के आत्महत्या करने का नजारा देखने को मिलेगा। इस घाटी में मॉनसून के महीने में ऐसी घटनाएं काफी ज्यादा होती हैं। इसके अलावा अमावस और कोहरे वाली रात को पक्ष‌ियों के आत्महत्या करने के मामले अध‌िक देखने को म‌िलते हैं।

Exit mobile version