• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का सख्त निर्देश, नदी में शव बहाने पर लगेगा जुर्माना

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

yogi in action

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की नदियों में कोई भी शव बहाने पर योगी सरकार ने ​जुर्माना ठोकने का निर्देश जारी कर दिया है। सभी नदियों में एसडीआरएफ व पीएसी की टीमें नाव पर सवार होकर पेट्रोलिंग करेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने दी।

हाल के दिनों में यहां ​की नदियों में सैकड़ों शव बहाने के मामले आने के बाद योगी सरकार हरकत में आ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सामान्य के अलावा कोविड मरीजों के भी शव नदी में बहाये गए हैं। नदियों में शवों के देखने के बाद सरकार ने कहा है कि यदि आवश्यक हो तो स्थानीय स्तर पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

बता दें कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में शवों को जलाया नहीं जाता, वहां जल प्रवाह (जल समाधि) की परम्परा है। लेकिन इन्हें भी अब इसे रोकना होगा। सरकार का मानना है कि यह जल और मनुष्य दोनों के लिए हानिकारक है। सरकार का कहना है कि नदी में शव अथवा मरे हुए जानवर बहाने से नदी प्रदूषित होती है एवं प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार नदियों को साफ करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी चला रही है।

कोविड संकट में जनता को स्वच्छ जलापूर्ति हमारा लक्ष्य : राम कैलाश

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने इस सम्बंध में गृह विभाग, नगर विकास विभाग को ग्राम विकास एवं पंचायत विभाग तथा पर्यावरण विभाग को मिलकर कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में परम्परा के नाते जो शव इत्यादि बहाए जा रहे हैं वो किसी भी दशा में न बहाए जाएं।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में नदियों के किनारे स्थित सभी गांवों तथा शहरों में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा शहरों में कार्यकारी अधिकारी व नगर पालिका/नगर पंचायत/नगर निगम के अध्यक्षों के माध्यम से समितियां बनाकर सुनिश्चित करें कि उनके गाँव तथा शहर में से कोई भी व्यक्ति परम्परा के नाते नदियों में शव न बहाए।

यूपी सरकार ने 4 करोड़ वैक्सीन के लिए किया ग्लोबल टेंडर, 5 कंपनियों ने दिए प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जिसकी मृत्यु हुई है, उसे सम्मानजनक रूप से अंत्येष्टि का अधिकार है और प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में ही प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक अंत्येष्टि के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। ऐसे में यदि परम्परागत रूप से भी जल-समाधि हो रही है अथवा कोई लावारिस छोड़ रहा है तो भी उसकी सम्मानजनक तरीके से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराकर किसी भी दशा में किसी को भी धार्मिक परम्पराओं के नाते नदी में शव न बहाने दिया जाए।

Tags: cm yogiNavneet Sehgalup newsYogi Newsyogi news in hindi
Previous Post

कोविड संकट में जनता को स्वच्छ जलापूर्ति हमारा लक्ष्य : राम कैलाश

Next Post

प्रत्येक पॉजिटिव मरीजों की जानकारी रखना टीम की जिम्मेदारी : जैकब

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
उत्तर प्रदेश

इस दिन राम मंदिर में होगा भव्य ध्वजारोहण, पांच लाख से ज़्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल

27/09/2025
Maulana Tauqeer Raza
Main Slider

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश

27/09/2025
Accident
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

27/09/2025
'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के पोस्टर

27/09/2025
PM Modi launched Swadeshi BSNL 4G Network
Main Slider

अब देश के कोने-कोने में मिलेगा फास्ट इंटरनेट, PM Modi ने लॉन्च किया Swadeshi 4G Network

27/09/2025
Next Post
Roshan Jacob

प्रत्येक पॉजिटिव मरीजों की जानकारी रखना टीम की जिम्मेदारी : जैकब

यह भी पढ़ें

30 दिन से पेट्रोल की कीमत स्थिर, जानिए डीजल के दाम आपके शहर में

22/10/2020

केबीसी: 50 लाख रुपए जीतने वाली फूलबासन कभी थी दाने-दाने की मोहताज

24/10/2020
Tiger 3

Tiger 3 का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

07/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version