Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Exit Poll: NDA की प्रचंड लहर, इंडिया गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका

Exit Poll

Exit Poll

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान संपन्न हो गए हैं। सात चरणों की वोटिंग के बाद चार जून को चुनाव के नतीजें आएंगे लेकिन इससे पहले आज Exit Poll आ गया है। एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार प्रचंड बहुमत से बनती हुई दिख रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। Exit Poll के नतीजों से साफ हो गया है कि तीसरी बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

गुजरात और एमपी में क्लीन स्वीप करेगी भाजपा

मध्य प्रदेश की बात करें तो जन की बात ने बीजेपी को 28 से 29 सीटें दी है। यहां कुल 29 ही लोकसभा की सीटें हैं। एबीपी सी वोटर ने बीजेपी को 26 से 28 सीटें दी हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन को 1 से तीन सीट मिलने का अनुमान है। ज्यादातर पोल्स में गुजारत में एनडीए को सभी सीटें दी जा रही हैं।

महाराष्ट्र-गुजरात का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र की 48 सीटों में 32 से 35 सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। बीजेपी को अकेले 20 से 23 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 6 से 9 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात की 26 सीटों में से एनडीए को सभी 26 मिल सकती हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है।

राजस्थान में भाजपा को नुकसान

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों हैं। इसमें NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं इंडिया को 41 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। सीट की बात करें तो NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा इंडिया को 5-7 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में NDA को फायदा

छत्तीसगढ़ में NDA को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। बता दें कि राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं।

बिहार में NDA को नुकसान

India Today- Axis My India के मुताबिक बिहार में 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में INDIA को मिलने जा रही हैं।

केरल में भाजपा का फायदा

India Today-Axis My India के मुताबिक केरल में NDA को 2-3 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलने जा रही हैं। इस आंकड़े के मुताबिक भाजपा का केरल में खाता खुलने जा रहा है। इसके अलावा UDF+ को 4 सीटें तो LDF को 0-1 सीटें मिलने जा रही हैं।

Exit mobile version