• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शव दाह संस्कार में गए छात्र की नदी में डूबने से मौत

Writer D by Writer D
12/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Four children drowned in the pond

Four children drowned in the pond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना अंतर्गत सिहौली गांव के गोमती नदी के किनारे बने अंत्येष्टि स्थल पर रविवार को शव दाह संस्कार करने आये एक युवक की नदी में नहाते समय डूबकर (Drowning) मौत हो गई।

गांव की प्रमिला देवी पत्नी संजय कुमार कई महीनों से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण रविवार को उनकी मृत्यु हो गयी। शव दाह संस्कार के लिए ग्रामीण घाट स्थल पर पहुंचे थे। विकास(21) पुत्र पतिराम शव के साथ आया हुआ था। शव जलने के बाद लोग नदी में नहाने लगे। इस दौरान विकास भी नदी में नहाने लगा। अचानक गहरे पानी में जाने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और नदी में डूबने लगा।

विकास को डूबता देख लोग चीख पुकार करने लगे। साथ आये लोग डूबते (Drowning) हुए विकास को बचाने में असफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन शुरू करवा दिये। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर थाने लाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। वहीं मौत की खबर परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक विकास सरल स्वभाव व मिलनसार इंसान के साथ ही पढ़ने लिखने में काफी अच्छा था। 4 भाईयों में तीसरे नंबर का था। विकास माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बगथरी आजाद नगर में बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई करता था। पिता पतिराम लुधियाना में धागा मिल कंपनी में काम करते थे। इस समय घर पर आये हुए थे। वह भी शव दाह संस्कार में भी गये थे।

विकास नदी में नहाने से पहले अपना कपड़ा और मोबाइल निकालकर अपने पिता को देकर अपने साथी के साथ नहाने चला गया। गहरे पानी में जाने से विकास अपना संतुलन खो बैठा और जिंदगी की जद्दोजहद करने लगा जो आखिर में अपनी जिंदगी जंग को हार गया।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

खड़ी कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटी सहित तीन की मौत

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

20/03/2026
CM Yogi
Main Slider

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

20/03/2026
Yogi government
Main Slider

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

20/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन: एके शर्मा

20/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

विश्व गौरैया दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

20/03/2026
Next Post
rape

दुष्कर्म के आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री साय

08/11/2024
सीएम योगी

CM योगी आज करेंगे गोरखपुर में बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण

07/11/2020
Bhupesh Baghel

एयरपोर्ट पर CM भूपेश की फ्लाइट उतारने की इजाजत नहीं, बोले- यूपी के लिए अलग से वीजा लेना पड़ेगा

04/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version