• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूली बच्चों की लड़ाई में छात्र की मौत

Writer D by Writer D
14/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव किशनपुर में स्कूली बच्चों की आपसी लड़ाई में घायल कक्षा दो के छात्र की मंगलवार को मौत हो गईं।

परिजनों ने सहपाठियों पर मारपीट व शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने स्कूल के बाहर बच्चे के शव को रखकर न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार ने थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकोहाबाद के किशनपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह का पुत्र शिवम उर्फ सोम (10) गाँव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को बच्चा स्कूल गया था। लंच के बाद बच्चों में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान कुछ बच्चे उसकी छाती पर कूद गए जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल भी ले गए। मंगलवार सुबह परिजन बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के पिता का आरोप है कि स्कूल के समय छात्रोें का झगड़ा हुआ था लेकिन शिक्षकों ने ध्यान नही दिया जिसके कारण बच्चे की मौत हुई। परिजनों ने शव को स्कूल के बाहर रखकर हंगामा किया वही विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजुलता यादव का कहना है कि सोमवार को बच्चों में खेलने के दौरान कुछ विवाद हुआ था उसे शांत करा दिया गया लेकिन स्कूल के बाद कुछ हुआ हो तो पता नही। बच्चा पहले से ही अस्वस्थ था। स्कूल की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। बच्चों में छोटे छोटे विवाद होते रहते हैं।

मामले की जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पहुंच गए। वही इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि परिजनों की शिकायत आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: firojabad news
Previous Post

शिक्षक ने छात्रा के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने भेजा जेल

Next Post

फर्टिलिटी की क्षमता बढ़ाएँगे ये फूड

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोसाईगंज विधायक अभय सिंह को बड़ी राहत, 19 साल बाद इस केस में मिली ‘क्लीन चिट’ 

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Main Slider

नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

31/03/2026
Next Post
Andropause

फर्टिलिटी की क्षमता बढ़ाएँगे ये फूड

यह भी पढ़ें

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

महिला से गाली-गलौज व अभद्रता करने का वीडियो वायरल

15/12/2021
CM Dhami

बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई: मुख्यमंत्री

06/12/2025
Sanju Samson

लगातार दूसरी बार संजू सैमसन बने मैच के बेस्ट खिलाड़ी

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version