• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीट-जेईई परीक्षा कराकर छात्रों की जिन्दगी दाव पर लगा रही है : अखिलेश

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर असहमति और विरोध के स्वर को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नीट-जेईई की परीक्षा कराकर लाखों छात्रों की जिंदगी दांव पर लगा रही है।

श्री यादव ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र मिटाओ मिशन पर पूरी तैयारी से लग गई है। असहमति और विरोध के हर स्वर को कुचलने की उसने ठान ली है। एक ओर वह नीट-जेईई की परीक्षा कराकर लाखों छात्रों की जिंदगी दांव पर लगा रही है तो दूसरी ओर भूमि विकास बैंक के चुनाव में लोकतंत्र का मखौल उड़ाने में उसे जरा भी लोकलाज नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धोखाधड़ी से ही अपने साढ़े तीन साल काट लिए हैं। नौजवानों की जिंदगी को अंधेरे में ढकेलने के लिए वह हर सम्भव प्रयास कर रही है। उनको रोजगार देने का झांसा दिया गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में नीट-जेईई की परीक्षाएं कराकर उन्हें संक्रमण का शिकार बनने को छोड़ा जा रहा है जबकि क्लैट की परीक्षा टाल दी गई है।

 

श्री यादव ने कहा कि लखनऊ और प्रयागराज में जब समाजवादी नौजवानों ने इस विसंगति पर जब विरोध में आवाज उठाई तो उन पर भाजपा की राज्य सरकार ने लाठियां बरसाईं। लखनऊ में पुलिस की बर्बरता के शिकार समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव के साथ दिलीप कृष्णा, नितेन्द्र सिंह गोंड, अमित यादव, तुशार त्रिपाठी, हिमांशु यादव पुरैनी, हिमांश कुमार यादव को जेल भेज दिया गया है। वाराणसी के छात्र नेता महेश यादव और सिद्धार्थनगर के मोनू दुबे बुरी तरह घायल है और अस्पतला में भर्ती हैं। भाजपा सरकार ने शांतिपूर्ण और अहिंसक ढंग से प्रदर्शन कर रहे नौजवानों की जिस निर्ममता से पिटाई कराई और उन्हें जेल भेजा है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शुरू से ही नौजवानों के अलावा किसानों से बेरूखी रही है। किसानों से लागत से डेढ़ गुना ज्यादा फसल की कीमत दिलाने, आय दुगनी करने का वादा किया गया था जिसे भाजपा भूल गई। अब किसानों को कर्ज और आर्थिक मदद देने वाली संस्था भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपा सरकार भाजपा के एजेंट की भूमिका में काम करती दिखाई दे रही है। कई जिलों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन नहीं करने दिया गया, या उनके नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए और अब चुनाव में प्रशासन पक्षपाती रवैये पर उतर आया है। निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र को सुनिश्चित करता है लेकिन सत्तारूढ भाजपा हर स्तर पर चुनाव को प्रभावित करने पर उतारू है।

श्री यादव ने कहा कि आज तिर्वा कन्नौज में भूमि विकास बैंक के चुनाव में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन भाजपा प्रत्याशी की अनुचित मदद करते दिखा जो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थकों को वोट भी नहीं डालने दे रहा था। भाजपा के पक्ष में प्रशासन और पुलिस का रवैया अमर्यादित और स्वतंत्र चुनाव विराधी नज़र आ रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है। भूमि विकास बैंक सहकारिता क्षेत्र की एक प्रमुख संस्था है जो किसानों के हित में काम करती है। भाजपा इस पर कब्जा करके अब इसका अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन में प्रयोग करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि लाठी-गोली और प्रशासन की मदद से संस्थाओं पर कब्जेदारी के अभियान में लगी है। समाजवादी पार्टी संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा केवल तिकड़मों की आड़ में सत्ता में अपने आखिरी दिन काट रही है। जनता सब जानती है और वह 2022 में भाजपा बुलेट का जवाब बैलेट से देने का मन बना चुकी है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetcrime 24ghante onlinecrime news in hindiCrime News in UPअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

बस्ती में 52 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2397 संख्या पहुंची

Next Post

अमेरिका के Porn Star पर 20 लड़कियों के यौन शोषण का आरोप, 250 साल की सजा

Desk

Desk

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post
Porn Star

अमेरिका के Porn Star पर 20 लड़कियों के यौन शोषण का आरोप, 250 साल की सजा

यह भी पढ़ें

STF

तीन करोड़ की अफीम के साथ दंपत्ति समेत तीन लोगों को STF ने दबोचा

20/11/2021
Arrested

मंदिरों से घंटे चुराने वाला गिरफ्तार

24/01/2023
Shot

किसान की गोली मारकर हत्या

05/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version