• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिड डे मिल खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
06/01/2026
in Main Slider, क्राइम, तमिलनाडु, राष्ट्रीय
0
Mid Day Meal

Mid Day Meal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोयंबटूर जिले के ओडक्कलपलायम में एक सरकारी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील (Mid-Day Meal) खाने के बाद 33 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए। घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी बीमार छात्रों को तुरंत इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने रोज की तरह स्कूल में परोसा गया मिड-डे मील (Mid-Day Meal) खाया था। भोजन करने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टी, पेट में तेज दर्द, चक्कर और कमजोरी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार पड़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ती चली गई, जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और अभिभावकों को दी। बीमार बच्चों को पहले नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ छात्रों को हालत गंभीर होने पर अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों में रेफर किया गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी की जान को खतरा नहीं है।

मिड-डे मील (Mid-Day Meal)  के भोजन का सैंपल लिया गया

घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपेट ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की है। अधिकारियों ने स्कूल के किचन, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया और इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच की। साथ ही, मिड-डे मील में परोसे गए भोजन के सैंपल भी एकत्र किए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चों की तबीयत खराब होने की असली वजह क्या थी।

प्रशासन ने मिड-डे मील (Mid-Day Meal) की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर चिंता जताई है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुल्तानपेट पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि बच्चों को हर संभव बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Tags: mid day meal
Previous Post

सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ayodhya
Main Slider

योगी के मंत्री के यज्ञ में भड़की चिंगारी, धू-धू कर जला राजघाट का पंडाल; 3 झुलसे

28/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व लोक अदालत का किया शुभारम्भ

28/03/2026
Uttarakhand gets a big gift in the Centre's SASCI guidelines
राजनीति

केंद्र की SASCI गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, “Pride of Hills” से मिलेगा 3460 करोड़ का अतिरिक्त प्रोत्साहन

28/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

उप्र के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा नोएडा एयरपोर्ट

28/03/2026
Soaring Sarus: Defining the identity of Noida International Airport
Main Slider

सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान

28/03/2026
Next Post
Suresh Kalmadi

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन

यह भी पढ़ें

ब्लड शुगर को कंट्रोल करेगा इन बीजों का सेवन

13/06/2025
स्कूल प्रबंधक पर जानलेवा हमले की निंदा

पूर्णिया में आरजेडी नेता बिट्टू सिंह के भाई की गोलीमार कर हत्या

07/11/2020
बाल दिवस

बाल दिवस के मौके पर होंडा ने ‘लिटिल रोड ऑफिसर्स’ का किया आयोजन

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version