• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिमांड्स मान लेने के बाद भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी, यहां पर फंसा पेंच

Writer D by Writer D
15/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, शिक्षा
0
Students Protest

Students Protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रायगराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के झुकने के बाद भी प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन (Students Protest) जारी है। बड़ी संख्या में छात्र आयोग के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र हटने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मांग पूरी होने के बाद ही वह यहां से जाएंगे।

दरअसल, प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी एक दिन में कराने की घोषणा की जाए, इसके बाद ही उनका आंदोलन (Students Protest) खत्म होगा। छात्रों का कहना है कि आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आश्वासन देकर आयोग प्रतियोगी छात्रों को बरगला नहीं सकता है।

दोनों परीक्षाओं को एक दिन एक शिफ्ट में कराने की मांग को लेकर आंदोलन (Students Protest) शुरू किया गया था। आयोग ने एक ही परीक्षा की मांग मानी है, जबकि आरओ एआरओ परीक्षा को एक दिन में कराने के लिए कोई फैसला नहीं किया है।

आयोग पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी आरओ-एआरओ परीक्षा को भी एक दिन में कराने की मांग पर अड़े हैं। आयोग के सचिव ने कहा कि आरओ-एआरओ के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया जाएगा, लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हैं।

अधूरी जीत क्यों बता रहे हैं छात्र?

सरकार द्वारा मांग माने जाने के बावजूद प्रयागराज में छात्रों का प्रदर्शन (Students Protest) अभी भी जारी है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मान ली जातीं, उनका धरना जारी रहेगा। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बीती रात भी चला है।

-दरअसल इस आंदोलन में दो परीक्षाओं के छात्र शामिल हैं। पीसीएस प्री और समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी, जिसे RO-ARO कहा जाता है।

-अब तक ये था कि पीसीए प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो-दो सत्रों में होगी। छात्रों ने आंदोलन किया तो अब ऐलान हुआ कि पहले की तरह वन डे वन शिफ्ट में पूरी होगी। यानी मांग पूरी हुई।

-समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी वाली परीक्षा जो 22 और 23 दिसंबर को कराने की बात थी। उसको अभी फिलहाल बस स्थगित किया गया है। लेकिन आगे के फैसले के लिए कमेटी बनी है।

-RO/ARO परीक्षा के बारे में कमेटी बनाने को कहा है, अब ये कैसी कमेटी होगी और एग्जाम एक पाली में होगा या नहीं अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार पहले क्लियर करे की RO/ARO एग्जाम कब होगा और कमेटी क्या डिसाइड करेगी?

-छात्रों ने RO और ARO परीक्षा स्थगित करने के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि आयोग इस परीक्षा का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करे, तभी वे अपना प्रदर्शन समाप्त करेंगे।

छात्रों की चिंता की असली वजह

जिस परीक्षा के लिए आंदोलन (Students Protest) अब भी हो रहा है, वो है समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा। इनके पद कुल 411 हैं और 10 लाख 76 हजार अभ्यर्थी हैं। य़ानी एक पद के लिए 2618 युवाओं में कंपटीशन होगा। इतने कड़े मुकाबले के बीच 11 फरवरी 2024 को इसका पहले पेपर हुआ था। जो लीक हो गया। छात्रों ने पहले लीक पेपर के खिलाफ परीक्षा रद्द कराने का आंदोलन किया तो मार्च में परीक्षा जाकर रद्द हुई।

अब 22-23 दिसंबर की तारीख आई तो दो दिन में चार शिफ्ट का शिगूफा छेड़ दिया। फिर आंदोलन किया तो परीक्षआ स्थगित हुई लेकिन कमेटी के भरोसे जाकर एग्जाम छोड़ दिया गया। यही वजह है कि छात्र चाहते हैं कि मीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी वाली परीक्षा की भी नोटिफिकेशन तुरंत जारी हो।

Tags: Prayagraj NewsStudents ProtestUPPSCUPSC Students Protest
Previous Post

शनि देव होने वाले मार्गी, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Next Post

गैस चैंबर बनी राजधानी में लागू हुआ GRAP-3, इन कामों पर लगा बैन

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
Next Post
GRAP-3

गैस चैंबर बनी राजधानी में लागू हुआ GRAP-3, इन कामों पर लगा बैन

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में

28/06/2021
फास्टैग fastag

तीन साल पुराने वाहनों पर फास्टैग के बिना जारी नहीं होगा फिटनेस सर्टिफिकेट

04/09/2020
madrasa

मदरसा बंद कराने के लिए छात्र ने रची साजिश, 13 साल के बच्चे ने की दोस्त की हत्या

12/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version