• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुभाष चन्द्र बोस स्वाधीनता आन्दोलन के थे महानायक : मुख्यमंत्री योगी

Desk by Desk
23/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
मुख्यमंत्री योगी Chief Minister Yogi

मुख्यमंत्री योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को 125वीं जयन्ती पर शनिवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री योगी ने इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आन्दोलन के महानायक थे। सुभाष चन्द्र बोस ने देश में स्वतंत्रता आन्दोलन को दिशा दी तथा देश के बाहर आजाद हिन्द फौज का गठन कर युवाओं को स्वाधीनता यज्ञ के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इंग्लैंड सीरीज से पहले एक सप्ताह क्वारंटीन होगी भारतीय टीम

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के लिए भारत की स्वाधीनता सर्वाेपरि थी। राष्ट्रधर्म उनका धर्म था। भारत को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराकर सदियों से पीड़ित-प्रताड़ित देश की जनता को एक नई भोर की ओर ले जाने का उन्होंने संकल्प लिया था। आज हर देशवासी उन्हें याद कर रहा है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति का सद्संकल्प उसके जीवन को सफलता की ऊंचाइयों की ओर ले जाता है। नेताजी का स्लोगन ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ एक नारा मात्र नहीं था। यह स्वाधीनता आन्दोलन के साथ देशवासियों को जोड़ने का मंत्र बन गया।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, जल शक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह, कार्यक्रम के संयोजक अवनीश सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Chief Minister Yogifreedom movementSubhash Chandra Boseमुख्यमंत्री योगीसुभाष चन्द्र बोसस्वाधीनता आन्दोलन
Previous Post

लखनऊ पुलिस ने 16 वांछित समेत 18 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

प्यार में पागल शिक्षक ने किया किशोरी पर जानलेवा हमला, गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

Karela juice
Main Slider

इस आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक, आपके शरीर का रखता है ख्याल

07/06/2025
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2025
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

07/06/2025
Gemstones
धर्म

ये रत्न धारण करने से हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

07/06/2025
Fengshui
Main Slider

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

07/06/2025
Next Post

प्यार में पागल शिक्षक ने किया किशोरी पर जानलेवा हमला, गंभीर

यह भी पढ़ें

Bathroom

बाथरूम की टाइल्स की सफाई हो जाएगी आसान, ट्राई करें ये टिप्स

26/05/2025
Poison

कलयुगी मां ने मासूमों को पिलाई जहरीली चाय, एक की मौत, दो गंभीर

16/08/2022
Maha Kumbh

अंतरिक्ष से दिखा महाकुम्भ का विहंगम नजारा

27/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version