Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहीं रहे ‘सहाराश्री’, मुंबई में ली अंतिम सांस

Subrata Roy

Subrata Roy

मुंबई। सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का मंगलवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे।

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय (Subrata Roy) काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

नहीं रहे बीकानेरवाला के फाउंडर केदारनाथ अग्रवाल , 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सुब्रत रॉय (Subrata Roy) सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था।

Exit mobile version