Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांग्रेस को एक और झटका, संबित पात्रा के खिलाफ उतरे प्रत्याशी ने लौटाया टिकट

Sucharita Mohanty

Sucharita Mohanty

कोलकाता। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और झटका लगा है, ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट (Puri Loksabha seat) से पार्टी की उम्मीदवार सुचारिता मोहंती (Sucharita Mohanty) ने टिकट लौटा दिया है। इसके फैसले के पीछे उन्होंने पार्टी से चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त फंड न मिलने का हवाला दिया है।

कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती (Sucharita Mohanty) ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पब्लिक फंडिंग का सहारा लिया। अपने अभियान में कम से कम खर्च करने की कोशिश की, इसके बावजूद वह आर्थिक रूप से संघर्ष करती रही और एक प्रभावशाली चुनाव प्रचार अभियान को कायम नहीं रख सकी। मोहंती ने आगे कहा कि उन्हें पार्टी से फंड देने से इनकार कर दिया गया। विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया। भाजपा और बीजद पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं।

पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार (Congress Candidate) ने कहा कि वह एक पीपल-ओरिएंटेड कैम्पेन चाहती थी लेकिन धन की कमी के कारण यह भी संभव नहीं था। कांग्रेस भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।  भाजपा सरकार ने पार्टी को पंगु बना दिया है। उन्होंने कहा कि खर्चों पर काफी तरह का प्रतिबंध है। उन्हें पुरी में जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। वे बदलाव चाहते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था: सीएम साय

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (KC Venugopal) को लिखे पत्र में सुचरिता ने कहा कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान को फंड करने के लिए पब्लिक डोनेशन कैम्पेन चलाने की कोशिश की। लेकिन अब तक इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि केवल धन की कमी ही हमें पुरी में विजयी अभियान से रोक रही है। उन्हें खेद है कि पार्टी फंडिंग के बिना, पुरी में अभियान चलाना संभव नहीं होगा। इसलिए, वह पुरी संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस का टिकट वापस कर रही हैं।

बता दें कि ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सुचारिता मोहंती को भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ उतारा है। इस सीट पर 25 मई (छठे चरण) में मतदान होना है।

Exit mobile version