Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देखते ही देखते गड्ढे में समा गया पूरा बाजार, मचा हड़कंप

Road Collapse

Road Collapse

गोशमहल। हैदराबाद के गोशामहल इलाके में शुक्रवार को सड़क  धंसने (Road Collapse) से हादसा हो गया। हादसे के वक्त बाजार भी लगा था, लिहाजा बाजार में भीड़भाड़ भी थी। हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया। हालांकि लोगों के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इस दौरान कई गाड़ी और ठेलियां सड़क के साथ गड्ढे में नीचे चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस और GHMC के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि ये सड़क नाले के ऊपर बनाई गई थी। जिस समय ये हादसा हुआ, तब सड़क के ऊपर बाजार लगा हुआ था। बड़ी संख्या में लोग यहां सब्जी खरीदने आते हैं। यहां पर ठेलियों पर लोगों ने सब्जी आदि लगाई हुई थी। अचानक सड़क धंसने से ठेलियों समेत लोग भी गड्ढे में गिर गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल लिया गया। किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। लेकिन सब्जी विक्रेताओं को नुकसान जरूर हुआ है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश के साथ-साथ दहशत भी है।

गोशामहल विधायक राजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल का निर्माण 2009 में कांग्रेस के शासन में हुआ था। यह भ्रष्टाचार है, क्योंकि नाला पर पुल के निर्माण में खराब लोहे का इस्तेमाल किया गया है। वहीं शाहीनायथगंज पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। जिसमें एक व्यक्ति को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देश के 80 करोड़ लोगों को एक साल तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कई फीट लंबी सड़क जमीन में धंस गई है। सड़क के अंदर कई गाड़ियां भी गिर गईं और सड़क के ऊपर लगी सब्जियों की ठेलियां भी जमीन में जमा गईं। सब्जी विक्रेताओं को इसके चलते भारी नुकसान भी हुआ है। वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।जिन्हें पुलिसकर्मी क्रेन की मदद से बाहर निकलवा रहे हैं।

Exit mobile version