Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वैवाहिक जीवन खुशहाल रखने के लिए सुहागिन महिलाएं जरूर करें ये 4 उपाय

hartalika teej 2020

हरतालिका तीज 2020

धर्म डेस्क। सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का खास महत्व होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और शिव-गौरी की पूजा अर्चना करती हैं। ये व्रत शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इसी वजह से इस व्रत में सुहाग की चीजों और निर्जला व्रत रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 21 अगस्त हो है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और विधि विधान से पूजा करने से दामपत्य जीवन खुशहाल रहता है। मान्यता तो ये भी है अगर सुहागिन महिलाएं इस दिन कुछ उपायों को करें तो वो फलदायी होगा। जानिए इस दिन शादीशुदा महिलाओं को क्या-क्या उपाय करना चाहिए…

निर्जला व्रत रखकर शाम को सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके मंदिर में जाकर शिव जी पर जल और माता पार्वती पर लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही ऊं गौरीशंकराय नम: का जाप करने के बाद माता को चढ़ाई गई चुनरी में 11 रुपये बांध कर अपने पास रख लें।

मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से पूजा करके माता पार्वती और भोलेनाथ को खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद इसी भोग लगी खीर को पति को खिलाएं। जब आपका व्रत खुले तो आप भी उसी खीर को खाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से दामपत्य जीवन सुखमय बना रहता है।

मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने के बाद वृद्ध सुहागिन महिलाओं को साड़ी और बिछिया दान करें। साथ ही उनके पैर छुएं। ऐसा करने से जीवन सुखमय बीतेगा।

Exit mobile version