Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरकारी कर्मचारियों की बस पर हुआ आत्मघाती हमला, धमाके में 3 की मौत

attacked on bus

attacked on bus

अफगानिस्तान  की राजधानी काबुल में हमलावरों ने एक बस को निशाना बनाया है। स्थानीय समयानुसार गुरुवार को लक्षित बम हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

खास बात है कि बस में कम्युनिकेशन और आईटी मंत्रालय के कर्मचारी सवार थे। काबुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार 7.30 बजे काबुल के डिस्ट्रिक्ट 17 के सर-ए-कोटल इलाके में हुई है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों से भरी बस पर गुरुवार को हमला किया गया। इस हमले में 3 लोग मारे गए हैं। टोलो ने सूत्रों के हवाले बताया कि बस में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कर्मचारी सवार थे। चश्मदीदों ने जानकारी दी है कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

कमलनाथ ने हमीदिया अस्पताल में लगवायी कोरोना वैक्सीन

रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान समेत अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सोमवार को हुई इसी तरह की एक घटना में 5 आम नागरिकों की मौत हो गई थी। इनमें एक गर्भवती समेत चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल था। इस हमले में भी सरकारी कर्मचारियों से भरी बस को हमलावरों ने निशाना बनाया था। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस धमाके में कम से कम 13 अन्य लोग घायल हो गए थे। ये सभी घायल आम नागरिक थे।

Exit mobile version