• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, इस केस में मिली जमानत

Writer D by Writer D
06/07/2024
in क्राइम, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sukesh Chandrashekhar

Sukesh Chandrashekhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) को धोखाधड़ी के एक मामले में जमानत मिल गई है। ये मामला साल 2015 का है। महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) ने साल 2015 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसी केस में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उसको जमानत दी है।

जस्टिस मनीष पिताले की सिंगल बेंच ने गुरुवार को सुकेश को जमानत दी। इसकी विस्तृत जानकारी शुक्रवार को उपलब्ध हुई। अदालत ने कहा कि इस अपराध के मामले में आरोपी सात साल से अधिक समय से जेल में है। उसके मामले की सुनवाई अब तक शुरू नहीं हुई है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) की रिहाई नहीं हो सकेगी क्योंकि वो कई मामलों में आरोपी है।

सोने के सिक्के, कार जैसे पुरस्कारों का किया था वादा

सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) को मई 2015 में आईपीसी और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। उस पर लायन ओक इंडियन नाम की एक फर्जी फर्म शुरू करने और निवेश योजनाएं शुरू करने का आरोप था। इनमें सोने के सिक्के, टाटा नैनो कार जैसे पुरस्कारों के साथ ही 20 प्रतिशत मासिक रिटर्न का वादा किया गया था।

सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने दी ये दलील

चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) पर 19 करोड़ रुपये एकत्र करने का आरोप है। ये मामला पोंजी योजना से जुड़ा हुआ है। उसने अपनी याचिका में कहा कि दोषसिद्धि की स्थिति में अधिकतम सजा 7 साल है। वो यह अवधि पहले ही जेल में बिता चुका है। विशेष एमपीआईडी अदालत द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद चंद्रशेखर ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

NEET UG 2024 की काउंसलिंग अगले आदेश तक स्थगित, आज से होनी थी शुरू

सुकेश (Sukesh Chandrashekhar) इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। बीते महीने उसने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इसमें उसने कहा था कि भीषण गर्मी की वजह से उसे त्वचा संबंधी समस्याएं हो गई हैं। उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को उसके लिए एयर कूलर की व्यवस्था करने का आदेश दिया था।

Tags: crime newsdelhi newsMaharashtra NewsNational newsSukesh Chandrashekhartihad jail
Previous Post

NEET UG 2024 की काउंसलिंग अगले आदेश तक स्थगित, आज से होनी थी शुरू

Next Post

सीएम योगी से केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी व कमलेश पासवान ने की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

05/05/2026
CM Dhami
धर्म

शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री

05/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा

05/05/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: धामी

05/05/2026
Main Slider

BSF चौक के पास स्कूटी में संदिग्ध ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप

05/05/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी से केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी व कमलेश पासवान ने की भेंट

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश भी चलाएगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, सबको मिलेगा मुफ्त वैक्सीन

बांग्लादेश भी चलाएगा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान, सबको मिलेगा मुफ्त वैक्सीन

18/07/2021
Food Poisoning

शादी समारोह में खाना खाने के बाद 15 बीमार

07/05/2024
suni grover

‘टोपी बहू’ बन सुनील ग्रोवर ने ब्रश से रगड़कर धोया लैपटॉप

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version