Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव, गोलियां भी चली, कांग्रेस पर लगा आरोप

sukhbeer singh badal

सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पंजाब के जलालाबाद में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव किया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था।

पार्टी ने कहा कि जलालाबाद तहसील परिसर में हुई घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन बादल सुरक्षित हैं। बादल 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे अकाली दल के प्रत्याशियों के साथ थे।

एरोइंडिया प्रदर्शनी 3 फरवरी से शुरू, आत्मनिर्भर भारत पर होगा जोर

बादल के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक रमिंदर सिंह आवला के बेटे की अगुवाई में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

जंगवीर सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के गुंडों ने अकाली दल के प्रमुख की गाड़ी पर पथराव किया, गोली चलाई और अकाली दल के दो कार्यकर्ताओं को जख्मी कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस घटना के दौरान मूक दर्शक बनी रही। अकाली दल के नेता परमबंस सिंह रोमाना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोली भी चलाई। पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए चुनाव 14 फरवरी को होंगे।

Exit mobile version