• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुखु दुखु दोनो सम करि जानै अउरु मानु अपमाना : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
08/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi high level meeting

pm modi high level meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश में सिख गुरूओं की परंपरा अपने आप में संपूर्ण जीवन दर्शन रही है और इसके मूल चिंतन को युवा पीढी तथा दुनिया में सभी लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

गुरु तेगबहादुर जी का 400वां प्रकाश परब मनाने लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की गुरूवार को यहां अध्यक्षता करते हुए श्री मोदी ने कहा , “ गुरु तेगबहादुर जी के चार सौवें प्रकाश परब का ये अवसर एक आध्यात्मिक सौभाग्य भी है, और एक राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। गुरुनानक देव जी से लेकर गुरु तेगबहादुर जी और फिर गुरु गोबिन्द सिंह जी तक, हमारी सिख गुरु परंपरा अपने आप में एक सम्पूर्ण जीवन दर्शन रही है। पूरा विश्व अगर जीवन की सार्थकता को समझना चाहे तो हमारे गुरुओं के जीवन को देख बहुत आसानी से समझ सकता है। उनके जीवन में उच्चतम त्याग भी था, तितिक्षा भी थी। उनके जीवन में ज्ञान का प्रकाश भी था, आध्यात्मिक ऊंचाई भी थी। हमारे देश का ये जो मूल चिंतन है, उसको लोगों तक पहुंचाने का ये हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। ”

जीएसटी कमिश्नर संग रचाई थी शादी, कुछ महीनों बाद नाराज होकर खाया जहर

उन्होंने कहा कि बीती चार शताब्दियों में भारत का कोई भी कालखंड, कोई भी दौर ऐसा नहीं रहा जिसकी कल्पना हम गुरु तेगबहादुर जी के प्रभाव के बिना कर सकते हों! नवम गुरु के तौर पर हम सभी उनसे प्रेरणा पाते हैं। आप सभी उनके जीवन के पड़ावों से परिचित हैं लेकिन देश की नई पीढ़ी को इनके बारे में जानना, उन्हें समझना भी उतना ही जरूरी है।

श्री मोदी ने कहा , “ तेगबहादुर जी ने कहा है, “ सुखु दुखु दोनो सम करि जानै अउरु मानु अपमाना, अर्थात, सुख-दुःख, मान-अपमान इन सबमें एक जैसा रहते हुये हमें अपना जीवन जीना चाहिए। उन्होंने जीवन के उद्देश्य भी बताए हैं, उसका मार्ग भी दिखाया है। उन्होंने हमें राष्ट्र सेवा के साथ ही जीवसेवा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने समानता, समरसता और त्याग का मंत्र हमें दिया है। इन्हीं मंत्रों को खुद जीना, और जन-जन तक पहुंचाना ये हम सबका कर्तव्य है।”

Tags: 400th jayanti of prakash parvguru teg bahadur jayantipm modi
Previous Post

जीएसटी कमिश्नर संग रचाई थी शादी, कुछ महीनों बाद नाराज होकर खाया जहर

Next Post

बीजापुर हमला: नक्सलियों के चंगुल से CRPF जवान आजाद, परिवार में जश्न का माहौल

Writer D

Writer D

Related Posts

IGI Airport
क्राइम

IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, डिपोर्ट किया जा रहा शख्स इमिग्रेशन से भागा

07/11/2025
Bhupinder Singh Hooda
राष्ट्रीय

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलों में फंसे, मानेसर लैंड स्कैम मामले में चलेगा मुकदमा

07/11/2025
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
A massive fire broke out in a dyeing company.
क्राइम

भिवंडी में धू-धूकर जली डाइंग कंपनी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

07/11/2025
Next Post
Naxalites CRPF jawan released

बीजापुर हमला: नक्सलियों के चंगुल से CRPF जवान आजाद, परिवार में जश्न का माहौल

यह भी पढ़ें

टाटा संस ने जीती एयर इंडिया की बोली, केंद्र ने दी मंजूरी

08/10/2021
Rishi Sunak

मोरारी बापू की राम कथा सुनने पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, लगाए ‘जय सियाराम’ के नारे

16/08/2023
CM Dhami participated in the “Save Himalaya Campaign-2025” program

हमारे देश की आत्मा, संस्कृति और प्रकृति की अनुपम धरोहर है हिमालय: मुख्यमंत्री

09/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version