Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ड्राइवर के बेटे ने थामी हिमाचल प्रदेश की कमान, सुखविंदर सिंह सुक्खू बने नए सीएम

Sukhwinder Singh Sukhu

Sukhwinder Singh Sukhu

शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu ) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। शिमला के रिज मैदान में राहुल गांधी समेत पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में उन्होंने रविवार को सीएम पद की शपथ ली। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। प्रतिभा सिंह के मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह राज्य में पार्टी की मुखिया हैं। सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं। इसलिए वह उन्हें शपथ ग्रहण पर आमंत्रित किया गया।

हिमाचल में शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुक्खू ने बताया कि वे एक साधारण कार्यकर्ता थे। उनके पिता हिमाचल रोडवेज में ड्राइवर थे। उन्होंने शिमला में दूध बेचकर NSUI से अपना करियर शुरू किया। सुक्खू ने आगे कहा कि अब राजनीति में बदलाव हो रहा है और कांग्रेस में साधारण कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां मिल रही हैं। हिमाचल का परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

लोगों की सेवा करेगा बेटा, बोलीं सुक्खू की मां

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी शिमला के संजोली हेलीपैड पर पहुंची। यहां सुक्खू ने उनकी अगवानी की। उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा एक सेवादार है और वह लोगों की सेवा करता रहेगा।

Exit mobile version