Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए CM, इनको मिलेगा को डिप्टी CM का पद

Sukhwinder Sukhu

Sukhwinder Sukhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Sukhu) को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में मुहर लगा दी गई है। रविवार (11 दिसंबर) को दोपहर 1:30 बजे रिज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता शाम 7 बजे राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें आलाकमान का फैसला मंजूर है। वहीं, सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Sukhu) ने कहा कि आगे की चुनौतियां का सामना करने के लिए तैयार हैं। सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। हिमाचल को सुंदर, स्वच्छ और ईमानदार प्रदेश बनाएंगे। सुखविंदर बेहद भावुक नजर आए।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सीएम पद की रेस में शामिल रहीं प्रतिभा सिंह के समर्थक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विधायक दल की बैठक के बीच विधानसभा के बाहर नारेबाजी की। उससे पहले ये लोग एक होटल के बाहर भी पहुंचे, जहां केंद्रीय पर्यवेक्षक दावेदारों के साथ मीटिंग कर रहे थे। विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी विधानसभा पहुंचे थे।

मानव वन्यजीव संघर्ष में अब 6 लाख मिलेगा अनुग्रह राशि

प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने पहले शुक्रवार को हंगामा किया था। फिर शनिवार को भी ये समर्थक एकत्रित हो गए और होटल के बाहर नारेबाजी करने लगे। यहां सुक्खू के नाम का विरोध किया गया। जबकि रानी प्रतिभा सिंह के समर्थन में नारे लगाए गए। दरअसल, प्रतिभा समर्थकों को अंदाजा हो गया था कि सीएम पद की रेस में उनकी नेता का नाम बाहर हो गया है और सुक्खू इस दौड़ में सबसे आगे हैं। कांग्रेस आलाकमान ने सुक्खू का नाम चुना था। सीएम पद के दावेदार के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने डिप्टी सीएम के मुद्दे पर चर्चा की और मुकेश का नाम फाइनल किया।

विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस दो दिन से लगातार अंदरुनी संकट से जूझ रही थी। हिमाचल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चेहरा तय नहीं हो पा रहा था। शिमला में शनिवार शाम 5 बजे फिर विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सीएम पद पर चल रहा सस्पेंस खत्म होने की संभावना थी। सुक्खू को 25 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा था।

Exit mobile version