Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुल्तानपुर लूटकांड: एक और आरोपी अजय यादव का STF ने किया एनकाउंटर, एक लाख का था इनामी

Sultanpur loot case: Encounter of another accused Ajay Yadav

Sultanpur loot case: Encounter of another accused Ajay Yadav

यूपी के सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप लूटकांड (Sultanpur Robbery Case) में एक और आरोपी अजय यादव (Ajay Yadav) पुलिस मुठभेड़ (Encounter)  में घायल हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को अजय के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की घटना के बाद आरोपी पर एक लाख का इनाम रखा गया था।

दरअसल, पिछले महीने 28 अगस्त को सुल्तानपुर में ठठेरी बाजार स्थित ज्वैलरी शॉप में लूट की घटना सामने आयी थी। इस मामले में पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उन सब पर एक-एक लाख के इनाम थे।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव (Ajay Yadav) और विनय शुक्ला शामिल हैं। वहीं, बदमाशों के पास से ज्वैलरी शॉप से लूटा गया 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़ित सोने के जेवरात बरामद किये गए हैं।

Exit mobile version