Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गर्मी का कहर! इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

severe heat

severe heat

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना अपने आखिरी दौर में है और गर्मी (Summer) का सितम भी लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कहर बनकर टूट रही है। मौसम विभाग ने आज यानी 18 अप्रैल के लिए 9 राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देश के शहरों के तापमान में भी भारी बढ़त दर्ज की जा रही है। आलम ये है कि अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है।

इन 9 राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेष और पुडुचेरी के यानम में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अवाला कई शहरों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। इसमें महाराष्ट्र के कई शहर शामिल हैं।

इन राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक तापामान

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों कई राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और बिहार में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

Nikay Chunav: सपा-रालोद गठबंधन में घमासान, कई सीटों पर आमने-सामने

वहीं, उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो पंजाब, उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी 3 से 5 डिग्री तक तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकनाल, राजस्थान, विदर्भ, अंडमान निकोबार में 2 से 3 डिग्री सामान्य से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।

क्या होती है हीट वेव (Heat Wave) ?

अगर किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाता है तो उसे हीट वेव घोषित की जाती है।

Exit mobile version