Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन से तुला राशि में सूर्य का गोचर, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Surya

Surya ka rashi parivartan

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। 17 अक्टूबर 2021, रविवार को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। जानिए सूर्य राशि परिवर्तन का किन राशियों को होगा लाभ-

सिंह- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस दौरान आपको सावधान रहने की भी जरूरत है। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य बनाए रखें। वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या- सूर्य का गोचर कन्या राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो सकता है। कर्ज आदि लेने की स्थिति बन सकती है। धन संचय में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वाणी की मधुरता बनाए रखें। यात्रा का योग बनेगा।

तुला- सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि में ही हो रहा है। इस दौरान आपकी राशि पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। सूर्य गोचर काल में आपको कुछ अच्छे परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। गोचर काल में आपको सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- सूर्य के राशि परिवर्तन से विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में मुनाफे के लिए जोखिम उठा सकते है। मानसिक तनाव कम होगा। स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। वाद-विवाद से बचें।

 

Exit mobile version