Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रविवार को करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य

Surya Dev

Surya Dev

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन भगवान सूर्य (Surya Dev)  को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा व सफलता मिलती है।

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूर्यदेव (Surya Dev) की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन कुछ चीजों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जानें रविवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. तांबे के बर्तन का दान: हिंदू धर्म में तांबा सूर्यदेव (Surya Dev) का धातु माना गया है। मान्यता है कि रविवार के दिन तांबे के बर्तन का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। स्वास्थ्य में सुधार होता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। करियर में सफलता मिलती है।

2. गेहूं व गुड़ का दान: सूर्यदेव (Surya Dev) को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन गेहूं व गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन किसी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं व गुड़ का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक संपन्नता आती है।

3. चप्पल व जूते का दान: रविवार के दिन चप्पल व जूते का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन चप्पल व जूतों का दान करने से कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

4. अन्न व जल का दान: रविवार के दिन अन्न व जल का दान भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

5. फलों का दान: सूर्यदेव (Surya Dev) की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन फलों का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को फल का दान करने से आर्थिक लाभ होता है और करियर में तरक्की मिलती है।

Exit mobile version