Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोहली के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा के लिए कह दी ये बात

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म इस वक्त क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैन्स और टीम मैनेजमेंट तक इस बारे में बात कर रहे हैं। विराट कोहली को प्लेइंग-11 से बाहर करने की मांग हो रही है, लेकिन अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने विराट (Virat Kohli) का सपोर्ट किया है। विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, ‘जब रोहित शर्मा रन नहीं बनाते तब तो कोई बात नहीं करता, या कोई दूसरा बल्लेबाज़ रन नहीं बनाता है तब कोई बात नहीं करता है। आप सिर्फ फॉर्म की बात कर रहे हैं, अभी जिस तरह टीम खेल रही है वहां आप कुछ बार फेल हो सकते हैं।’

सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)  बोले कि वर्ल्डकप के लिए टीम का ऐलान करने में अभी दो महीने हैं, ऐसे में सिलेक्शन कमेटी आपके पास है और टीम अनाउंस करने से पहले सभी चीज़ों को परखा जाएगा। अभी से इसके बारे में बात करना ठीक नहीं है, थोड़ा समय देना चाहिए।

आपको बता दें कि हाल ही में विराट कोहली को लेकर कपिल देव का बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिर्फ खिलाड़ी के नाम के हिसाब से नहीं जाना चाहिए, बल्कि मौजूदा फॉर्म को भी देखना चाहिए। कपिल देव के बयान के बाद ही इस मसले पर तीखी बहस शुरू हो गई है।

जनसंख्या जागरूकता रैली को सीएम योगी ने झंडी दिखा किया रवाना

विराट कोहली (Virat Kohli)  के बल्ले से पिछले तीन साल से शतक नहीं निकला है। नवंबर 2019 में विराट कोहली ने आखिरी इंटरनेशनल शतक जड़ा था, लेकिन पिछले कुछ वक्त से वह बड़ा स्कोर भी नहीं बना पा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज़ के दो मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 12 रन ही बनाए हैं। यही कारण है कि रोहित शर्मा को प्लेइंग-11 से बाहर करने की मांग हो रही है।

हालांकि, इस बहस के बीच कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया है कि टीम मैनेजमेंट बाहर की बहस पर ध्यान नहीं दे रहा है और विराट कोहली टीम की प्लानिंग का हिस्सा हैं और हमें उनकी क्वालिटी पर पूरा भरोसा है।

Exit mobile version