Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘टोपी बहू’ बन सुनील ग्रोवर ने ब्रश से रगड़कर धोया लैपटॉप

suni grover

सुनील ग्रोवर

नई दिल्ली| सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से फैन्स को खूब हंसाते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह टोपी बहू बने हुए हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि सुनील, लैपटॉप को ब्रश से रगड़ कर धोते हैं और फिर उसे सुखाने के लिए डाल देते हैं। सुनील यहां पर ही नहीं रुकते, इसके बाद वह कुछ कागजों को भी धोते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सुनील ने टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ के गोपी बहू के लैपटॉप धोने वाले सीन को अपने शो में रीक्रिएट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, ‘टोपी बहू..घर के काम करेगी।’

ड्रग्स एंगल मामले में शेखर सुमन बोले- सारा कुल ही बदनाम हो गया

सुनील के इस वीडियो को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया। सब सुनील की कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सुनील का शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ शुरू हुआ है। इस शो में सुनील के साथ शिल्पा शिंदे भी थीं, लेकिन उन्होंने बाद में यह शो छोड़ दिया।

Exit mobile version