• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कथित शराब घोटाले का पैसा कहाँ है, इसका ख़ुलासा कोर्ट में करेंगे केजरीवाल: सुनीता केजरीवाल

Writer D by Writer D
27/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sunita Kejriwal

Sunita Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले (Liquor Scam) में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 28 मार्च को सबूत के साथ कोर्ट के सामने पूरे देश को बताएंगे कि इस कथित शराब घोटाले (Liquor Scam) का पैसा कहां गया?

सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने कहा कि इस तथाकथित शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की है। अरविंद केजरीवाल इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रहे हैं। अभी तक किसी भी छापेमारी में एक भी पैसा नहीं मिला है। ईडी ने मनीष सिसोदिया के यहां छापेमारी की, संजय सिंह के यहां छापेमारी की। लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला।

So called शराब घोटाले का पैसा कहाँ है, इसका ख़ुलासा कल कोर्ट में करेंगे CM अरविंद केजरीवाल। https://t.co/RCFIANbng6

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 27, 2024

उन्होंने कहा कि ईडी ने हमारे यहां भी छापेमारी की, उन्हें मात्र 75,000 रुपये मिले। तो इस घोटाले का पैसा हैं कहां? अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे इसका खुलासा 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे। वे सारे देश को सच बताएंगे कि इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है? इसका सबूत भी दिया जाएगा।

सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने कहा कि केजरीवाल गुरुवार को जब दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष पेश होंगे तो वह इस तथाकथित शराब घोटाले का चिट्ठा खोलेंगे। वह इस मामले में सबूत भी पेश करेंगे।

सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)  ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। लेकिन वे आपके साथ हैं। वह दिल्ली के लोगों के लिए चिंतित हैं। हम पूछना चाहते हैं कि शराब घोटाले का पैसा कहां है? छापे में एक पैसा नहीं मिला। हमें पैसे का सबूत दिया जाए। पैसे का सबूत क्यों नहीं दिया जा रहा है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल सच्चे देशभक्त इंसान हैं।

 21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल (Arvind Kejriwal)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। अपनी गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।

क्या थी नई शराब नीति?

– 22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था। 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई।

– नई शराब नीति आने के बाद सरकार शराब के कारोबार से बाहर आ गई। और पूरी शराब की दुकानें निजी हाथों में चली गई।

दिल्ली में अब चलेगी ‘जेल’ से सरकार, ED की कस्टडी से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

– नई नीति लाने के पीछे सरकार का तर्क था कि इससे माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी।

– हालांकि, नई नीति शुरू से ही विवादों में रही। जब बवाल ज्यादा बढ़ गया, तब 28 जुलाई 2022 को सरकार ने नई शराब नीति रद्द कर फिर पुरानी पॉलिसी लागू कर दी।

 

Tags: Arvind Kejriwaldelhi liquor policy scamdelhi newsNationa lNewsPRESS CONFRENCEsunita kejriwal
Previous Post

अब हाइवे से गुजरना होगा और महंगा, एक अप्रैल से बढ़ाए जाएंगे टोल टैक्स

Next Post

वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अब करेंगे ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
Next Post
varun gandhi

वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अब करेंगे ये काम

यह भी पढ़ें

Quran burnt in front of mosque in Sweden

बकरीद पर मस्जिद के सामने जलाई गई कुरान, प्रदर्शनकारी बोला- दुनियाभर में कुरान को बैन कर देना चाहिए

29/06/2023

नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से उड़ी मकान की छत

26/10/2021
cm dhami

सीएम धामी से कनाडा के उच्चायुक्त ने की भेंट, निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा

06/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version