Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत से उल्टी लटकी सनी लियोनी, फैंस बोले सुपरवुमेन

Sunny Leone hanging upside down from the ceiling, fans said Superwoman

Sunny Leone hanging upside down from the ceiling, fans said Superwoman

बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं सनी लियोनी (Sunny Leone)। वे अक्सर अपनी अदाओं और हॉटनेस से लोगों को अपना दीवाना मनाती हैं। सनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के दिलों पर कहर ढाती रहती हैं। बता दे वे अपने अकाउंट पर हॉट तस्वीरें ही नहीं फनी वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। बता दे हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो छत की दीवार से हवा में उल्टी लटकी देखी जा रही हैं।

दरअसल सनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक हैरतअंगेज वीडियो (Sunny Leone Video) पोस्ट किया है। जिसमें वो छत की दीवार से उल्टी लटकी चौंकाने वाले एक्सप्रेशंस देती देखी जा रही हैं। इस दौरान वे अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ का मजेदार डायलॉग बोलते भी देखा जा सकता है। एक्ट्रेस का ये वीडियो देख फैंस डरने के बजाए हंसने पर मजबूर हो गए हैं।

शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर रोमांटिक अंदाज में दिखें राज कुंद्रा

दरअसल, सनी का ये वीडियो उनके अपकमिंग फिल्म का हिस्सा है। जिसका बीटिएस क्लिप शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’आता माझी सटकली’। सनी के इस वीडियो पर फैंस समेत बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करने को मजबूर हो गए हैं। एक्ट्रेस की 10 सेकेंड की क्लिप पर महज 3 घंटे में 21 लाख से ज्यादा व्यूज आए हैं। साथ ही वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा है,’सनी का सुपरवुमेन लुक’। दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इस मूवी के लिए हम काफी एक्साइटेड हैं।’

 

Exit mobile version