Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सनी लियोनी ने पति डेनियल को lip kiss कर दी क्रिसमस की बधाई, किया रोमांटिक डांस

Sunny Leone

Sunny Leone

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी ने शुक्रवार को फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में सनी लियोनी पति डेनियल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। क्रिसमस पर दोनों काफी खुश लग रहे हैं। डांस के दौरान सनी ने पति डेनियल को लिप किस भी किया। वीडियो में सनी लियोनी ग्रीन टी-शर्ट और रेड पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं, डेनियल रेड कैजुअल टी शर्ट और प्रिटेंज पजामा में हैंडसम दिख रहे हैं।

सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मैरी क्रिसमस।” सनी और डेनियल के डांस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

किंग खान की बेटी सुहाना को क्रिसमस में मिला स्पेशल गिफ्ट, सोशल मीडिया पर किया शेयर

बता दें कि सनी लियोनी ने लॉकडाउन के बाद हाल ही में काम पर वापसी की है। उन्होंने सेट पर लौटने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। सनी लियोनी ने कहा, ”मैं बहुत लंबे समय से सेट पर आने का इंतजार कर रही थी। मेरे पास एक पैक शेड्यूल है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रही हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यही वह जगह है, जहां मैं वास्तव में हूं।”

Exit mobile version