Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोकतंत्र समर्थक नेता सू पर लगा 6 लाख डॉलर, 11 किलो सोना रिश्वत लेने का आरोप

Aung San Suu

Aung San Suu

म्यांमार के सैन्य शासकों ने अपदस्थ लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की के खिलाफ अब तक के सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अवैध रूप से 600,000 डॉलर तथा 11 किलोग्राम सोना लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने हालांकि इस आरोप की पुष्टि के लिए कोई सबूत मुहैया नहीं कराया है। वहीं सुश्री सू की की पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

जुंटा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जाव मिन टुंग ने गुरुवार को कहा कि सुश्री सू की के खिलाफ आरोप यंगून के पूर्व मुख्यमंत्री फियो मियां थीन द्वारा लगाए गए थे, जिन्होंने उन्हें (सुश्री सू की) को पैसे दिए थे। उन्होंने कहा कि अपराध निरोधक समिति इन आरोपों की जांच कर रही है।

उन्होंने म्यांमार के अपदस्थ राष्ट्रपति विन म्यिंट तथा कई कैबिनेट मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

Exit mobile version