Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी से मिले सुपरस्टार रजनीकांत, गाड़ी से उतरते ही छुए पैर

Rajinikanth met CM Yogi

Rajinikanth met CM Yogi

लखनऊ। सुपरस्टार उपनाम से विख्यात रजनीकांत (Rajnikanth) इन दिनों लखनऊ में हैं। शुक्रवार की शाम को लखनऊ पहुंचे रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण छुए।

हालांकि मुख्यमंत्री (CM Yogi) उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे। मालूम हो कि रजनीकांत (Rajnikanth)उम्र में सीएम योगी से बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (CM Yogi)  की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है।

यह तस्वीर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत (Rajnikanth)के संस्कारों के साथ सीएम (CM Yogi) के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया।

योगी जी ने भी साउथ सुपरस्टार का जबरदस्त स्वागत किया। उन्होंने रजनीकांत को गुलदस्ता भेंट किया। दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आ रही है। दोनों काफी खुश नजर आए। बता दें कि इससे पहले रजनीकांत की फिल्म जेलर की स्क्रीनिंग लखनऊ में रखी गई।

Exit mobile version