• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन में जुलूस निकाल रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चंदौली
0
attacked on police team

attacked on police team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जारी पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में खासा उत्साह है। उत्साह इतना कि लॉकडाउन के बावजूद प्रत्याशी सड़कों पर जुलूस निकाल रहे हैं। ऐसा ही मामले चंदौली जिले के एक गांव में सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव में जुलूस निकाल रहे प्रत्य़ाशी को रोकने के लिए पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

बताया जाता है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार के जुलूस निकालने के दौरान पुलिस की गाड़ी से प्रधान प्रत्याशी के पति के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का है। जहां ग्रामीणों द्वारा शनिवार की शाम पंचायत चुनाव को लेकर जुलूस निकाला जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर शहाबगंज थाना प्रभारी वंदना सिंह पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गईं। एसओ शहाबगंज की गाड़ी से प्रधान पद के प्रत्याशी के पति विजय को चोट लग गई। जिससे उनका पैर फैक्चर हो गया।

भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर हुई खाक, लाखों का हुआ नुकसान

इसके साथ ही पास ही में खड़े दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस का विरोध किया गया, तो पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और पीएसी पर जमकर पथराव किया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस को अंत में पीछे हटना पड़ा।

ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। हालांकि लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पार्टी कार्यकर्ता करें जन सहायता, कांग्रेस परिवार का यही धर्म है : राहुल

इस पूरे घटनाक्रम में ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर प्रधान प्रत्याशी के पति को टक्कर मारी, और विरोध करने पर ग्रामीणों पर लाठियां बरसाने लगी। अगर पहले ही पुलिस शालीनता से मामले को संभालती तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। आरोप है कि थाना प्रभारी वंदना सिंह का विपक्षी प्रत्यासी से संबंध है। जिसके चलते उन्होंने ऐसी स्थिति उत्पन्न की।

Tags: crime newsPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newsup newsup panchayat chunav
Previous Post

कोरोना महामारी को देख रवीना टंडन ने बढ़ाया लोगों का मनोबल

Next Post

सलमान से पहले शाहरुख के बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे अपनी फिल्म करेंगे रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Next Post
Prashanth Walde

सलमान से पहले शाहरुख के बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे अपनी फिल्म करेंगे रिलीज

यह भी पढ़ें

katrina kaif

कैटरीना कैफ ने शेयर की व्हाइट बिकिनी में फोटो, फैन्स की रुकी दिल की धड़कनें

16/09/2020
CM Vishnu Dev Sai

युवा पत्रकार के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

04/01/2025
Religion change

धर्मान्धता की आग

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version