• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Electoral Bond Scam: बॉन्ड नंबर का खुलासा करें SBI, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Writer D by Writer D
15/03/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Electoral Bond Scam

Electoral Bond Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने शुक्रवार को बड़ा आदेश जारी करते हुए SBI को बॉन्ड नंबर (Electoral Bond) का खुलासा करने का आदेश दिया है। एसबीआई (SBI) चेयरमैन को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नोटिस जारी कर सोमवार तक जवाब तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एसबीआई (SBI) को आदेश दिया कि वो बॉन्ड की खरीद की तिथि, बॉन्ड नंबर के अलावा जो अल्फा न्यूमेरिक नंबर है और भुनाने की तारीख, उसका भी वह खुलासा करें।

साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने SC रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि वो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मे जमा डाटा को कल शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग को सौंपे। कोर्ट ने ईसीआई (ECI)को आदेश दिया है कि जो डेटा अदालत के पास है, वो रजिस्ट्री से मिलने के बाद पोर्टल पर प्रदर्शित करें।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पिछले महीने की 15 तारीख को इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम (Electoral Bond Scheme) अभियान ही को असंवैधानिक करार दे दिया था।साथ ही, एसबीआई (SBI) को आदेश दिया था कि वह 12 अप्रैल 2019 के बाद जारी हुए और भुनाए गए सभी बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग (Election Commission) को दे जिसको चुनाव आयोग (Election Commission) को 15 मार्च की शाम 5 बजे तक अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करना था।

Electoral Bond: ‘लॉटरी किंग’ ने दिया 1368 करोड़ का चंदा, ED ने दाखिल की चार्जशीट

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने कहा कि हमने आदेश दिया था कि आप पूरा डेटा डिस्क्लोज करेंगे, लेकिन आपने पूरा डेटा नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई (SBI) से कहा कि आपने हमारे आदेश के बाद भी यूनिक नंबर क्यों डिस्क्लोज नहीं किया? सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एसबीआई (SBI) को बॉन्ड नंबर का खुलासा करने को कहा। इसके बाद एसजी ने कहा कि इस मामले में एसबीआई (SBI) पक्षकार नहीं है।

इस पर सीजेआई (CJI) ने कहा कि एसबीआई (SBI) को सभी जानकारी चुनाव आयोग (Election Commission) के साथ साझा करनी चाहिए थी। खरीदने की तारीख, उसे भुनाने की तारीख आदि। एसबीआई (SBI) ने इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) का नंबर शेयर नहीं किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एसबीआई (SBI) को नोटिस जारी किया और अब मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) , जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की।

पढ़ें :- Martin Santiago : सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनी के खिलाफ ED दाखिल कर चुकी है चार्जशीट, जानिए कौन है मालिक
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने चुनावी बॉन्ड (Electoral Bond ) मामले में उसके 11 मार्च के आदेश के एक हिस्से में संशोधन का अनुरोध किया था। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कहा था कि आदेश में कहा गया था कि सुनवाई के दौरान सीलबंद लिफाफे में उसके द्वारा सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को सौंपे गए दस्तावेजों की प्रतियां निर्वाचन आयोग (Election Commission) के कार्यालय में रखी जाएंगी। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कहा कि उसने दस्तावेजों की कोई प्रति नहीं रखी है।

Tags: Electoral BondElectoral Bond ScamSBISupreme Court
Previous Post

ममता बनर्जी के माथे पर लगे तीन टांके, अभी ऑब्जर्वेशन में रहेंगी सीएम

Next Post

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना हाउस अरेस्ट, CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की थी आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

03/03/2026
Next Post
Sumaiya Rana

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना हाउस अरेस्ट, CAA के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की थी आशंका

यह भी पढ़ें

sushmita sen

अनुष्का शर्मा ने दी सुष्मिता सेन को ‘स्वीटेस्ट’ बर्थडे विश

19/11/2020
swatantra dev

स्वतंत्रदेव ने सौर ऊर्जा आधारित लघु पाइप पेयजल का किया लोकार्पण

05/07/2022
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

पॉटरी फैक्ट्री में ब्लास्ट, मलबे में दबे कई मजदूर

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version