Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सरेशाम बदमाशों ने कार सवार पर बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

revolver

revolver

बेखौफ बदमाशों ने कार सवार युवक से सरेशाम लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने रुकने के बजाय कार भगा दी तो बदमाशों ने पीछा करते हुए उन पर निशाना साधकर गोली चला दी।

गनीमत थी कि गोली कार के दरवाजे में धंस गई। पीड़ित ने यू-टर्न लिया और थाना विजयनगर की ओर कार दौड़ाकर अपनी जान बचाई। घटना सिद्धार्थ विहार में 26 जून की शाम साढ़े सात बजे की है। पीड़ित के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

दोनों ओर से की घेरने की कोशिश प्रताप विहार स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट्स निवासी सुमन कुमार झा नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत हैं। सुमन ने बताया कि 26 जून की शाम को वह वैगनआर कार से घर लौट रहे थे।

दिव्यांगों के लिए हैरिंग्टनगंज ब्लाक पर लगाया गया शिविर

सिद्धार्थ विहार चौराहा से कुछ दूर पहले गाड़ी में ब्रेक लगाते ही बाइक सवार व्यक्ति ने उनके शीशे को खटखटाया। गेट नहीं खोला तो दूसरी ओर से दो लोग कार का गेट खोलने की कोशिश करने लगे। सुमन ने बताया कि खतरे के अंदेशे के बीच उन्होंने गाड़ी भगा दी। मगर सफेद रंग की कार पीछा करने लगी।

कार सवार बदमाश गाली-गलौज कर उन्हें रुकने के लिए बोल रहे थे। कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने फायर कर दिया, जो ड्राइविंग सीट वाले गेट में आकर धंस गई। सुमन ने तुरंत यू-टर्न लेकर विजयनगर थाने की ओर कार भगा दी, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।

Exit mobile version