Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रहों के राजा इस दिन करेंगे मेष राशि में गोचर, इनके भाग्य का चमकेगा सितारा

Surya Dev

Surya Dev

ग्रहों के राजा सूर्य (Surya Dev) हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 14 अप्रैल 2025, सोमवार को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। सूर्य व मंगल के बीच मित्रता का भाव है। सूर्य के मेष राशि में जाना कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। सूर्य 15 मई 2025 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य कृपा से इन राशि वालों का भाग्य का सितारा चमकेगा। जानें सूर्य (Surya Dev) गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि-

सूर्य (Surya Dev) मेष राशि के प्रथम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव से मेष राशि वालों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। परिवार के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। माता का सान्निध्य मिलेगा।

2. सिंह राशि-

सिंह राशि के स्वामी सूर्य (Surya Dev) हैं। सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत सफल होगी। पराक्रम रंग लाएगा। परिवार के साथ बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने की संभावना है। कार्यस्थल पर नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।

3. कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों को सूर्य (Surya Dev) के मेष गोचर के प्रभाव से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन मनमुताबिक हो सकता है। करियर में तरक्की प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी।

Exit mobile version