Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर 14 मई को, इनको रहना होगा अलर्ट

Surya

Surya ka rashi parivartan

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य (Surya) का वृषभ राशि में गोचर 14 मई, 2024 को होने वाला है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर इसका मिलाजुला असर हो सकता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है और सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है।

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्यदेव (Surya)  अधिकार और शासन का प्रतिनिधित्व करते हैं। किसी जातक की कुंडली में यदि सूर्य देव मजबूत स्थिति में होते हैं तो जातकों के रिश्ते मजबूत होते हैं और हर कार्य में सफलता मिलती है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन के बाद इन राशि वालों को अलर्ट रहना होगा।

कुंभ राशि वालों के परिवार में विवाद

सूर्यदेव (Surya) के वृषभ राशि में प्रवेश के बाद कुंभ राशि पर इसका मिलाजुला प्रभाव हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी कारण से विवाद भी हो सकता है। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। जीवनसाथी आप पर हावी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज परेशान हो सकते हैं। सेहत के प्रति सावधानी बरतें।

सूर्य देव (Surya)  को प्रसन्न करने के लिए कुंभ राशि वालों को रविवार के दिन मंदिर में गुड़ दान करना चाहिए और सूर्योदय के समय उठकर प्राणायाम करना चाहिए।

मीन राशि वाले गुस्सा करने से बचें

मीन राशि के जातकों को कुछ मामलों में सफलता दिला सकते हैं। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आप कोई नई चीज सीख सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। भाई बहनों के साथ प्रेम बढ़ सकता है।

कानूनी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। लेखन कार्य में समय व्यतीत कर सकते हैं। मीन राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य भगवान की पूजा करें और रोज सूर्य सिद्धांत का पाठ करें।

Exit mobile version