Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तुला राशि में गोचर करने वाले हैं सूर्य देव, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Surya

Surya ka rashi parivartan

भारतीय ज्योतिष में सूर्य देव (Surya) को सभी ग्रहों का स्वामी माना गया है। सूर्य देव किसी भी राशि में 30 दिनों तक विराजमान रहते है और इसके बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस हिसाब से हर माह सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 18 अक्टूबर को सुबह 1.42 बजे कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ फल देने वाला हो सकते हैं। यहां जानें किन राशियों को सूर्य के गोचर से भरपूर लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि वालों को संतान प्राप्ति

सूर्य के गोचर (Surya ka Gochar) से मिथुन राशि वालों को भरपूर लाभ होगा। मिथुन राशि वालों को संतान प्राप्ति हो सकती है। इन लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। करियर में अच्छी उन्नति हो सकती है। मिथुन राशि के स्वामी बुध है, इस कारण से सूर्य और बुध की ये युति मिथुन राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है।

कर्क राशि को मिलेगा उच्च पद

कर्क राशि वालों को सूर्य गोचर (Surya ka Gochar) से बहुत फायदा हो सकता है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ समाज में भी ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और जल्द ही विवाह भी तय हो सकता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा और सूर्य की युति हमेशा शुभ फल देती है।

सिंह राशि की सेहत में सुधार

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर (Surya ka Gochar) फलदायी होने वाला है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य ही हैं। ऐसे में सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आएगा। सूर्य के गोचर से परिवार में शांति बनी रहेगी। सिंह राशि वालों को पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सेहत में सुधार हो सकता है।

मीन राशि को परिवार का सुख

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर (Surya ka Gochar) शानदार साबित होगा। इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी के साथ लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होगा। समाज में आपसी मेलजोल बढ़ेगा।

Exit mobile version