Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दहाड़ता है सूर्यकुमार यादव का बल्ला, जानें अबतक का रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला कुछ देर में शुरू होगा। इस मैच से सबसे ज्यादा नजरे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav )  पर लोगों की टिकी हुई हैं। दरअसल, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद ही शानदार है। हालांकि, टी20 विश्व के शुरूआती कुछ मुकाबलों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने दमदार वापसी की है और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav )  ने इंग्लैंड के खिलाफ 47 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

सात मैचों में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav )  ने जारी टूर्नामेंट में 196 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.66 और स्ट्राइक रेट 137.06 का रहा है। उनका बेस्ट स्कोर 53 रन है। उन्होंने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नौवें नंबर पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 343 रन ठोके थे। इस दौरान उनका औसत 68.60 और स्ट्राइक रेट 177.72 का रहा है। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं।

जनता से सीधे जुड़े हर अधिकारी को हर दिन 02 घंटे जनसुनवाई के हैं निर्देश

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कई अहम पारियां खेली हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 के दौरान 40 गेंद में 68 रन बनाए थे। इस दौरान 6 चौके और तीन छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार ने बतौर कप्तान भी अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 56 गेंद में शतक लगाया था।

Exit mobile version