Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सूर्योपासना का छठ महापर्व समाप्त, अलग-अलग हादसों में 11 की लोगों मौत

छठ महापर्व Chhath Mahaparva

छठ महापर्व

पटना। बिहार सहित देश के सभी हिस्सों में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया। राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया। कोरोना के चलते ज्यादातर व्रती ने इस बार घर पर ही छठ किया।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई मंत्रियों एवं नेताओं ने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन आज अहले सुबह अपने आवास एक, अणे मार्ग में उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

जहरीली शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने में योगी सरकार फेल : प्रियंका गांधी

दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद हीं व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन कल व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था।

बिहार में वहीं छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हादसों और वारदातों में 11 लोगों की मौत हो गई। सुपौल में छठ पूजा के लिए घाट जा रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ये हादसा किशनपुर के चौहट्टा चौक के पास शुक्रवार की रात हुआ। छठ के दिन परिवार के दो बच्चों की मौत के गांव में मातम छा गया।

ये हैं देश के 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स, बाइक्स को देते हैं कड़ी टक्कर

मधेपुरा के आलमनगर के भागीपुर ड्रेनेज में डूबने से किशोर की मौत हो गई। छठ घाट बनाने के दौरान शुक्रवार की दोपहर को ये घटना हुई। इसके अलावा सहरसा और खगड़िया में भी डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।

समस्तीपुर में भी अलग-अलग डूबने से तीन की मौत हो गई। शनिवार की सुबह अर्घ्य के समय दलसिंहसराय में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा विद्यापतिनगर में घाट पर पूजा के दौरान दो जगह डूबने से दो किशोर की मौत गई। वहीं मोरवा में अगरबत्ती जलाने के दौरान एक युवक डूब गया। इसके अलावा ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास बाइक की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गया। मासूम बालक सुबह के अर्घ्य के लिए तालाब किनारे जा रहा था।

Exit mobile version