Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत के गले पर सुई के निशान थे, पैर भी था टूटा, देखें अस्पताल कर्मचारी का viral video

सुशांत केस sushant case

सुशांत केस

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब ढाई महीना होने को है। एक्टर के परिवार, फैंस, दोस्त सभी उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश में लगे हैं। तो वहीं सुशांत के निधन के बाद मुंबई पुलिस ने सुसाइड केस बताया था, लेकिन अब अपने आपको कूपर हॉस्पिटल का एक कर्मचारी ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जो सुशांत के निधन के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट लेकर गया था। उस शख्स का दावा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हॉस्पिटल कर्मचारी ये दावा कर रहा है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। एक निजी टीवी को दिए इंटरव्यू की क्लिप श्वेता ने शेयर की है, जिसमें उस शख्स ने सुशांत की लाश के बारे में कई चीजें बताई हैं।

https://twitter.com/shwetasinghkirt/status/1299556670595506176

वीडियो में हॉस्पिटल कर्मचारी कह रहा है कि हमको इतना ही मालूम था कि ये मर्डर है। ये मर्डर ही था और जो-जो निशान थे, वह एक सुई का निशान था। गले पर वह निशान थे। कर्मचारी ने बताया कि गले में 15 या 20 निशान थे और गले में कुछ सेलो टेप चिपका हुआ था।

लखनऊ के VVIP इलाके में हत्याकांड पर सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

इस कर्मचारी ने बताया कि रिया चक्रवर्ती जब आई थीं तो उनके साथ दो आदमी थे। एक लंबे बाल वाला आदमी था। उसने मुझसे पूछा था कि बॉडी दिखा सकते हो क्या? मैंने बॉडी दिखाई थी, तब उन्होंने माफी मांगी थी और भी कुछ बोल रही थीं, लेकिन तब मुझे बाहर भेज दिया था। 25 मिनट तक वो अंदर थीं और माफी मांग रही थीं। बड़े-बड़े डॉक्टर भी बोल रहे थे कि यह मर्डर है। ये फांसी (सुसाइड) नहीं है।

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने 18 घंटे में सात आतंकियों को मार गिराया, एक आतंकी ने किया सरेंडर

वीडियो में शख्स दावा कर रहा है कि मैं बॉडी को कूपर हॉस्पिटल और फिर श्मशान घाट तक लेकर गया था। हॉस्पिटल कर्मचारी का दावा है कि बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी बोल रहे थे कि ये मर्डर है। ये फांसी नहीं है। कर्मचारी ने इस इंटरव्यू में कहा कि हम बॉडी को देखकर पहचान लेते हैं, फांसी की बॉडी पीली नहीं पड़ेगी। बॉडी में कई जगह निशान थे और पैरों के तलवोंं में सुई चुभाने वाले निशान थे।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत की बहन ने लिखा है कि हे भगवान!! इस तरह की खबरें सुनकर मेरा दिल लाख बार टूट जाता है… उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया। कृपया उन्हें गिरफ्तार करें।

Exit mobile version