Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत राजपूत केस : मुंबई और गोवा में NCB  ने की छापेमारी, छह लोगों गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग का ‘किंग’कौन? The 'King' of Drugs in Mumbai?

मुंबई में ड्रग का ‘किंग’कौन?

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) टीम ने मुंबई और गोवा के अलग-अलग जगहों से छह और लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी की टीम ने शनिवार को मुंबई के कई जगहों पर छापा मारा तथा बांद्रा से करम जीत सिंह आनंद उर्फ के. जे. को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

यूपी में 10 IPS अफसरों के तबादले, देखिये लिस्ट

बाद में एनसीबी ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दादर से डी. एंटोनी फर्नांडीज पांच सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पोवई से अंकुश अरेंजा को 42 ग्राम गांजा तथा 1.12 लाख रुपये का साथ पकड़ा। इस सिलसिले में पकड़े गए तीसरे आरोपी का नाम अनुज केश्वानी है।

दिल्ली : बाइक से आए बदमाशों ने सरेराह कार सवार को गोलियों से भूना

उल्लेखनीय है कि ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसकी भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के घर का कर्मचारी सैमुअल मिरांडा,जैद विलत्रा तथा अब्देल बासित परिहार न्यायिक हिरासत में हैं।

Exit mobile version