Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती को ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है पटना पुलिस

सुशांत केस में नया मोड़

सुशांत केस में नया मोड़

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। दिवंगत एक्टर के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में एक्टर और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306/341/ 342/380/406/420 के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती को ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है।

राज्यपाल कलराज मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ समारोह को किया रद्द

सूत्रों के मुताबिक, सुशांत के पिता की शिकायत के बाद पटना पुलिस मुंबई पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यहीं वजह है कि इस खबर के सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती की वकील आनंदिनी फर्नांडिस उनके घर पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस के साथ इस मामले पर उन्होंने लंबी बातचीत की है।

सूत्रों के मुताबिक, रिया अपने वकील से बातचीत कर अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकती है। बिहार पुलिस इस मामले में सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि एफआईआर में जिक्र है कि सुशांत उनके साथ कुर्ग में फ़ार्मिंग शुरू करना चाहते थे, जिसको न करने को लेकर रिया सुशांत पर दबाव बना रही थीं।

बता दें सुशांत के निधन के बाद से मुंबई पुलिस जांच कर रही हैं, लेकिन सुशांत के परिवार का साफ कहना है। मुंबई पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं हैं, इसीलिए सुशांत के पिता ने पटना में यह केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 45 दिन बाद कई सनसनीखेज राज खुलकर सामने आ गए हैं। इसके चलते पटना से लेकर फिल्म इंडस्ट्री मुंबई तक हड़कंप मच गया है। हर किसी की निगाहें इस मामले पर टिकी हैं।

Exit mobile version