Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया के वकील ने अब पुलिस के इन आरोपों का किया खंडन

rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस ने आरोप लगाया था कि उनकी मित्र रिया चक्रवर्ती गायब हैं और जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने खंडन किया।

उन्होने कहा, रिया शुरू से जी जांच में सहयोग दे रही है और बिहार पुलिस ने कहा कि रिया गायब है जो सही नहीं है।

सुशांत मामले की जांच को लेकर तेजस्वी ने कहा- नीतीश सरकार होने दे रही है बिहार पुलिस का अपमान

उन्होंने कहा कि रिया का बयान मुंबई पुलिस ने दर्ज किया। उन्होंने कहा कि जब भी पुलिस ने बुलाया, रिया ने हमेशा मदद की। बिहार पुलिस ने अभी तक रिया को समन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के पास इस मामले की जांच करने के लिए कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। रिया पहले ही बिहार पुलिस के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय में जा चुकी है और मामले को पटना से मुंबई में स्थानांतरित करने की अपील की है।

Exit mobile version